फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटों के जेल भरो आंदोलन को लेकर भाजपाध्यक्ष का बड़ा बयान

Wed, 04 May 2016 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला - फोटो : file
विज्ञापन
जाटों के जेल भरो आंदोलन के पीछे राजनीतिक साजिश है और इसमें युवाओं को ढाल बनाया जा रहा है। यह साजिश भी उन लोगों ने रची है, जिन्होंने आरक्षण आंदोलन को भड़काया था। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बगैर नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधा।
विज्ञापन


रोहतक में प्रदेश कार्यालय पर पहुंचे बराला ने कहा कि कुछ राजनीतिक लोग युवाओं को भड़काकर आंदोलन करा रहे हैं और वे खुद राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। लेकिन पहले ही कह दिया गया है कि किसी भी बेकसूर को जेल नहीं भेजा जाएगा और दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। जिसके खिलाफ पुलिस के पास सबूत होंगे, वही जेल भेजे जाएंगे। किसी का भले ही केस में नाम है और उसके खिलाफ सबूत नहीं है तो उनको कुछ नहीं कहा जाएगा। 

वहीं, बराला ने हजकां के कांग्रेस में विलय पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि पहले ही कांग्रेस में गुटबाजी हावी थी। अब हजकां के विलय से यह बढ़ गई है। गुटबाजी पहले अंदरूनी थी और अब यह सड़क पर आ गई है। करनाल में तंवर व हुड्डा के बीच गुटबाजी साफ दिखाई दी और इसी गुटबाजी में वहां हंगामा भी हुआ। यह गुटबाजी और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें