फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा और हुड्डा ने प्रदेश में कराया उपद्रव: अभय

Tue, 01 Mar 2016 01:55 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पिछले 15 दिनों में जो हालात पैदा हुए हैं उसे प्रदेश बहुत ज्यादा पिछड़ गया है। भाजपा सरकार ने सभी बिरादरियों का भाईचारा खत्म करने का काम किया है।
विज्ञापन


वह सोमवार को सिटी के सेक्टर-आठ स्थित निजी पैलेस में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
चौटाला ने कहा कि एक तरफ तो जाटों को आरक्षण देने का आश्वासन देकर टरका दिया वहीं दूसरी तरफ सांसद राजकुमार सैनी को जहर उगलने के लिए खड़ा कर दिया।

जाट आंदोलन के दौरान सामने आई ऑडियो क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सोच काम कर रही है। प्रो. विरेंद्र सिंह की तरह हुड्डा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाए और दोनों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इनेलो और इनसो के कार्यकर्ता इतने कच्चे नहीं कि इनके बहकावे में आ जाएं।

35 बिरादरी पर पूछे जाने पर चौटाला ने कहा कि इसमें कोई झगड़ा नहीं है भाजपा के ही 20-30 लोगों को इकट्ठा कर जनता में भ्रम फैला रहे हैं। इंडियन नेशनल लोकदल का कार्यकर्ता घर घर जाकर आपसी भाईचारा कायम करेगा। इस अवसर पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला प्रधान शीशपाल जंधेडी, पूर्व विधायक राजबीर सिह बराड़ा, पूर्व जिला प्रधान बलविंद्र सिंह पूनिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मक्खन सिंह लबाणा आदि मौजूद रहे।

मिलीभगत का सवाल के बारे में पूछने पर भड़के
कुलदीप बिश्नोई के बयान कि जाट आंदोलन कांग्रेस और इनेलो की मिलीभगत पर पूछे जाने पर अभय चौटाला भड़क गए और बोले कि मीडिया के पास और कुछ नहीं पूछने के लिए इसलिए इस तरह के सवाल पूछ रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें