फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बस यादें और नम आंखें छोड़ गए जसविंदर भल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। 65 वर्ष के जसविंदर भल्ला अपने चाहने वालों के लिए बस यादें और नम आंखें छोड़ गए। भल्ला पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के पर्दे के बड़े चेहरे के रूप में जाने जाते थे।
विज्ञापन

उन्होंने कई ऐसी फिल्मों में अहम किरदार निभाया। इनके माध्यम से उन्होंने रंगला पंजाब, पंजाब की सर जमीन की हकीकत, कला व संस्कृति और धरोहर को दुनिया के सामने रखा। हास्य कलाकार के रूप में उनकी बड़ी फैन फॉलोविंग थी। मोहाली स्थित उनके घर पर कलाकारों व राजनीतिक दलों के नेता दुख जताने पहुंचे। पंजाबी सिंगर व एक्टर गिप्पी ग्रेवाल, प्रीत हरपाल समेत कई कलाकार भल्ला के परिवार के साथ दुख साझा करने के लिए पहुंचे।
सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में कई बड़े शो किए
चंडीगढ़ के सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में भी कई बार उन्होंने बड़े शो किए थे। अभिनेता और रंगमंच के कलाकार बलकार सिद्धू ने जसविंदर भल्ला के देहांत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि जसविंदर भल्ला सिनेमा जगत के सुपरस्टार कॉमेडियन थे। जब वह फिल्मों में नहीं आए थे तो उनकी एक ऑडियो सीरीज छनकाटा के नाम से वह बहुत ही लोकप्रिय हुई। उनके इस कैसेट से हंसी के फव्वारे छूटते थे। उन्होंने कहा कि हंसाना बहुत कठिन है लेकिन जसविंदर हंसी के फव्वारे थे।
विज्ञापन

अभिनेता बलिंदर बन्नी ने कहा कि जसविंदर भल्ला के साथ वर्ष 2013 में आरएसवीपी फिल्म की थी। भल्ला सभी एक्टरों की इज्जत करते थे। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। उनसे यह भी सीखने को मिला कि दायरे में रहकर किस प्रकार कैरेक्टर को पकड़ना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें