सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में चंडीगढ़ कल्चरल अफेयर्स और टैगोर थिएटर सोसायटी की ओर से तीन दिवसीय जसपाल भट्टी ह्यूमर फेस्टिवल का आगाज आज से होगा। इसमें सभी कार्यक्रम शाम को 6:30 बजे से होंगे। यहां कलाकार लोगों को हंसाकर जसपाल भट्टी को श्रद्घांजलि देंगे।
3 मार्च : कॉमेडियन दीपक राजा, सत्ती सेंबी, संता बंता, सुसुमियर पसरीचा, राणा रणबीर अपनी प्रस्तुति देंगे।
4 मार्च : जोए बोथ, अमित टंडन, अतुल खत्री, जीवेशु आहलुवालिया अपनी कॉमेडी से सबको हसाएंगे।
5 मार्च : अरविंदर भट्टी, दिवंगत जसपाल भट्टी की पत्नी सविता भट्टी, कॉमेडियन सुनील ग्रोवर और सुनील पाल प्रस्तुति देंगे।