फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब समिति की महिलाएं साध्वी बनकर पहुंची थी राम रहीम के डेरे, तो सामने आए थे कई बड़े सच

Fri, 18 Jan 2019 09:08 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Ram Rahim
विज्ञापन

डेरे में रेप पीड़ित साध्वियों की गुमनाम चिट्ठी सार्वजनिक होने के बाद डेरे का सच जानने के लिए जनवादी महिला समिति से जुड़ी महिलाओं ने भी डेरे के सच को सामने लाने के लिए बड़ा जोखिम उठाया था। इन महिलाओं की एक टीम सिरसा डेरे के भीतर गई थी और वहां उन्होंने कई साध्वियों से संपर्क भी किया था।

विज्ञापन


उधर, इसी पत्र का सच अपने अखबार में छापने पर रामचंद्र छत्रपति की हत्या हो गई। उसके बाद तो समाज सेवी महिलाओं की डेरामुखी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। जनवादी महिला समिति की महिलाओं ने जहां सभी जिलों में प्रदर्शन किया, वहीं छत्रपति की हत्या के बाद इन महिलाओं ने सिरसा में भी बड़ी रैली करते हुए डेरामुखी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी।

जनवादी महिला समिति की प्रदेश उपप्रधान जगमती सांगवान ने बताया कि साध्वियों की एक चिट्ठी उनके संगठन को भी भेजी गई थी। जिसके बाद चार महिलाओं की एक फैक्ट फाइंडिंग टीम बनाकर डेरे में भेजी गई। टीम की ये महिलाएं साध्वी बनकर डेरे में रहीं और उन्होंने साध्वियों के यौन शोषण का सच जाना। 
विज्ञापन


जगमती सांगवान ने बताया कि टीम के बाहर आने के बाद उनकी समिति की ओर से भी एक रिपोर्ट तैयार कर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, डीजीपी हरियाणा व हरियाणा महिला आयोग को भेजी गयी थी जिसमें ये कहा गया था कि डेरे में अध्यात्मिकता की आड़ में संगठित तरीके से साध्वियों के साथ यौन शोषण किया जा रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें