सेक्टर-32 में भाजपा के मंडल नंबर-21 की प्रधान प्रदीप बंसल की अध्यक्षता में वीरवार को बैठक की गई। इसमें स्थानीय पार्षद हीरा नेगी भी उपस्थित हुईं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि वार्ड के लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए अब जनता दरबार लगाया जाएगा। इसमें पार्षद हीरा नेगी को सेक्टर-32 व 46 के स्थानीय निवासी समस्याएं बता सकते हैं।
जनता दरबार लगातार तीन दिन 4 जुलाई से 6 जलाई तक सेक्टर-46 के कम्युनिटी सेंटर में शाम 5 से 6 बजे तक लगाया जाएगा। यह दरबार खास तौर पर सेक्टर-32 व 46 के हाउसिंग बोर्ड के निवासियों के लिए लगाया जाएगा।
इसके पश्चात अगले सप्ताह हाउसिंग बोर्ड के सचिव को बुलाकर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। बैठक में राजिंद्र सिंह, जोगिंदर मिंटा, अवि भसीन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए।