चंडीगढ़। मलोया के स्मॉल फ्लैट में नवयुवक एकता संगठन की तरफ से रविवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय टंडन पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। टंडन ने कहा कि मलोया के निवासियों की समस्याओं को लेकर वे जल्द ही प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों से बातचीत करेंगे और समाधान का हरसंभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर शशिशंकर तिवारी, अमित खैरवाल, ओमप्रकाश सैनी, सुरेश कुमार, सरिता देवी इत्यादि मौजूद रहे।