जालंधर में दो दोस्तों ने एक साथ सुसाइड कर ली
पंजाब से बड़ी खबर, जालंधर में दो दोस्तों ने एक साथ सुसाइड कर ली। वहीं उनके इस कदम की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना जालंधर की है। फ्रैंडज कालोनी फाटक पर सोमवार देर रात 21 साल के दो जिगरी दोस्तों ने एक साथ सुसाइड कर ली।
हालांकि आत्महत्या का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है, लेकिन वजह बहुत बड़ी लग रही है। मृतकों की पहचान वेरका मिल्क प्लांट के राम दास नगर के जसकरण काहलों और भरत सहगल के रूप में हुई है। ये दोनों कॉलेज छात्र थे। एक खालसा कॉलेज तो दूसरा डीएवी कॉलेज में पढ़ता था।
देर रात दोनों ने एक साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। भरत सहगल के पिता की डिब्बे बनाने की फैक्ट्री है। दोनों के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए थे। उनका कहना है कि उन्हें भी सुसाइड की वजह नहीं पता है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।