फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी विवाद में मामा ने खुद को लगाई आग

Wed, 27 Aug 2014 10:41 PM IST
अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बंटवारे एवं मामा-मामी की फोटो खींच कर इंटरनेट पर डालने पर शुरू हुई मामा भानजे की लड़ाई के दौरान भानजे के हाथ तेजधार हथियार देख कर मामा ने खुद को आग लगी दी। गंभीर हालत में जख्मी मामा को जगरांव के  सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट जगरांव एवं पुलिस ने आग से बुरी तरह झुलसे सुखदेव सिंह के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुखदेव सिंह ने जगरांव पुलिस को बताया कि उसकी बहन और जीजा की मौत हो जाने के बाद वह अपने भानजे जगविंदर सिंह को छोटी उम्र में ले आए थे। उन्होंने उसकी अपने बेटे की तरह परवरिश की, लेकिन भानजा बड़ा होते ही उसके खिलाफ हो गया। जगविंदर ने कुछ समय पहले मामा-मामी की फोटो खींच कर नेट पर डालने लगा। इस बात पर हुए झगड़े के बाद उनका जायदाद एवं सामान के लिए बंटवारा हो गया।

बुधवार सुबह लगभग आठ बजे वह भानजे के घर पड़ा सामान उठाने गया। तभी भानजे जगविंदर ने सामान उठाने न दिया और झगड़ा करने लगा। सुखदेव ने कहा कि जगविंदर ने उसे मारने के लिए तेजधार हथियार उठा लिया, भानजे के हाथ मरने की बजाए उसने खुद पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली।
विज्ञापन


सुखदेव के अनुसार आग की लपटों को भानजे ने कुछ देर बाद पानी डाल कर बुझा दिया और खुद फरार हो गया। सुखदेव की चीखें सुनकर उसकी पत्नी एवं गांव के लोग आ गए।  उसे बाद में सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। मामले की जांच कर रहे थाना सदर के अधिकारी जसपाल सिंह ने कहा कि  मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें