फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करने में लगा दिए चार दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। गोबिंद नगर में मकान नंबर 425 के बाहर से 26 फरवरी को दोपहर करीब तीन बजे बाइक चोरी हो गई थी। इस मामले में नयागांव थाना पुलिस ने चौथे दिन एफईआर दर्ज की है। बाइक चोरी कर ले जाते हुए चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।
विज्ञापन

पीड़ित राम अभिलाख ने बताया कि बाइक चोरी होने के बाद थाने में उसी दिन दोपहर साढ़े तीन बजे शिकायत दर्ज करवाने गए पर पक्की कार्रवाई नहीं की गई थी। उसके बाद वह पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकालकर भाई के साथ शाम को फिर से थाने में पहुंचे। वहां पर उन्होंने मुंशी को फुटेज के बारे में बताकर एफआईआर दर्ज करके पक्की कार्रवाई करने के लिए कहा। थाने में मौजूद मुंशी ने उन्हें यह कहकर लौटा दिया कि अब सुबह आना। फुटेज देखकर अच्छे से शिनाख्त कर कार्रवाई शुरू कर देंगे। अगले दिन सुबह थाने गए तो फुटेज का फोटो लाने और फुटेज पेन ड्राइव में लाने का कह परेशान किया। इस सबसे परेशान होकर पीड़ित ने 29 फरवरी को किसी जानकर के जरिए एसएचओ अशोक कुमार का नंबर लेकर उन्हें सारी बात बताई तो उन्होंने कहा कि उन्हें मामले का आज ही पता चला है और अब वह जल्द ही कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें