फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका से पंजाब आए लोगों को हथकड़ी में डालना गलत : सीआर पाटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अमेरिका से पंजाब आए लोगों को हथकड़ी में डालना गलत है। डिमोट करना हर देश का अपना अधिकार है, लेकिन जैसे उनको भेजा गया, वह गलत था। पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका जाएंगे तो इस बात को रखेंगे। यह बात बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने प्रेसवार्ता के दाैरान कही। मंत्री केंद्रीय बजट पर सरकार का पक्ष रखने के लिए आए थे लेकिन इस दाैरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब के 20 जिलों में पानी की समस्या का जल्द निस्तारण किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इनको डार्क जोन की सूची में शामिल किया है। एक साल तक लगातार अभियान चलाया जाएगा। केंद्र सरकार इसके लिए विशेष अभियान चला रही है।

बोले- दिल्ली के लोग 16 साल से पी रहे यमुना का पानी, जहर होता तो हमारे बीच नहीं रहते

इस दाैरान उन्होंने यमुना के पानी पर भी बात रखी। बताया कि 16 साल से दिल्ली के लोग इस पानी पी रहे हैं और जीवित हैं। अगर जहर होता तो यूं हमारे बीच नहीं रहते। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यमुना 90 प्रतिशत दिल्ली में कचरे और अन्य कारणों से गंदी हुई है, लेकिन अब दिल्ली में भाजपा की सरकार आ गई है, जैसे गंगा नदी को साफ को किया है, वैसे ही यमुना को भी साफ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें