फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नौवीं और 11वीं कक्षा के छात्रों का पंजीकरण 16 अक्तूबर तक कराना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तहत आने वाले सभी स्कूलों को नौवीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों का पंजीकरण 16 अक्तूबर तक करवाना होगा।सीबीएसई ने जारी नोटिस में स्पष्ट किया कि इसके बाद किसी छात्र का पंजीकरण नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

कई स्कूलों की ओर से छात्र के बीमार होने, टाइपिंग त्रुटि, तकनीकी खामी, नाम डिलीट कर देने और छात्र के स्टेशन से बाहर होने का कारण बताकर निश्चित तिथि के बाद उनका नाम शामिल करने की अपील की जाती है। सीबीएसई ने 16 के बाद इन मामलों में छात्र का पंजीकरण करने से साफ इन्कार किया। पिछले साल पंजीकरण के समय सरकारी स्कूलों को छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण पंजीकरण न होने की समस्या का सामना करना पड़ा था।
एक शिक्षक ने बताया कि नौवीं कक्षा में शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात के मुकाबले कई अधिक छात्र हैं। ऐसे में वह जब सीबीएसई के पोर्टल पर विद्यार्थी का डाटा भर रहे थे तो विद्यार्थियों की संख्या अनुपात से कई अधिक होने के कारण वह उसे स्वीकार नहीं कर रहा था। शहर के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या शिक्षकों के मुकाबले कई अधिक है। कॉलोनी और उपनगर के स्कूलों में अक्सर अधिक बच्चों और कम शिक्षकों के होने की समस्या रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें