फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: टेडी बियर सिर्फ खिलौना नहीं, भावनाओं को जाहिर करने का खूबसूरत जरिया भी

विज्ञापन
शॉप पर रखो टेडी।
विज्ञापन
चंडीगढ़। वेलेंटाइन वीक में युवाओं ने रविवार को एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर चॉकलेट डे मनाया और अपने प्यार का इजहार किया। प्यार के इस सप्ताह के अगले दिन यानी टेडी डे को यादगार बनाने की भी पूरी तैयारी है। टेडी डे हर साल 10 फरवरी को मनाया जाता है। टेडी बियर सिर्फ एक खिलौना नहीं, बल्कि यह भावनाओं को जाहिर करने का खूबसूरत जरिया भी होता है। टेडी सिर्फ अपने पार्टनर को नहीं बल्कि अपने दोस्तों को भी दे सकते हैं।
विज्ञापन

कपल टेडी डे को खास बनाने के लिए अपने प्यार का इजहार खास रंग के टेडी को देकर करने की तैयारी में हैं। कोई प्यार की शुरुआत करते हुए पीले रंग का टेडी देकर इसे दोस्ती का नाम देने की तैयारी में है तो कोई लाल और गुलाबी रंग के टेडी को देकर रोमांटिक अंदाज में अपने प्यार का इजहार करने वाला है।बाजार में इस दिन को खास बनाने के लिए पूरी तैयारी है। बेहद छोटे टेडी के साथ ही काफी बड़े-बड़े आकर्षक टेडी बाजारों में सजाए गए हैं, जिनको यूथ काफी पसंद भी कर रहा है।
कपल टेडी बियर है आकर्षक
कपल टेडी बियर, गले लगाते हुए टेडी बेहद आकर्षक लग रहे हैं। वहीं, इन टेडी के साथ अपने उपहार को और खास बनाने के लिए कुछ स्पेशल चीजें एड की जा सकती हैं। इसमें टेडी बियर के साथ चॉकलेट बहुत अच्छा गिफ्ट है। अरोमा कैंडल और टेडी बियर भी परफेक्ट गिफ्ट है। प्यारे टेडी बियर के साथ सुंदर ज्वेलरी दे सकते हैं।
विज्ञापन

रंग बयां कर देंगे आपकी भावनाएं :
बिना शब्दों के प्रेम के इजहार के लिए लाल रंग का टेडी बियर गिफ्ट कर सकते हैं। पीले गुलाब की तरह पीला टेडी भी दोस्ती और नई शुरुआत का प्रतीक है। अगर आप किसी को ब्राउन टेडी देते हैं तो ये दर्शाता है कि आपका रिश्ता मजबूत और भरोसेमंद है। हरे रंग का टेडी वियर समझदारी का प्रतीक होता है। नीला रंग सच्चे प्यार और भरोसे का प्रतीक है। वहीं, अगर कोई आपको गुलाबी टेडी देता है, तो इसका मतलब है कि वह आपसे रिलेशनशिप को आगे बढ़ाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें