फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 30 साल से लंबित एससी प्रमाण पत्र का मुद्दा फिर गरमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
2007 की ड्राफ्ट स्कीम पर जल्द फैसला लेने की मांग
विज्ञापन

चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव से पहले एससी प्रमाण पत्र जारी करने का मामला फिर उठ गया है। ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा ने आरोप लगाया कि हजारों पात्र दलित परिवार करीब 30 साल से अपने अधिकार से वंचित हैं। प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय और सचिव भगतराज तिसावर ने कहा कि 1996 में चंडीगढ़ प्रशासन ने प्रमाण पत्र के लिए एक नवंबर 1966 से पहले का निवास प्रमाण अनिवार्य कर दिया था। वर्ष 2007 में पात्र परिवारों को प्रमाण पत्र देने के लिए तैयार योजना गृह मंत्रालय को भेजी गई थी, लेकिन अब तक फैसला नहीं हुआ। महासभा ने केंद्र सरकार से लंबित प्रस्ताव पर जल्द निर्णय लेने और पात्र परिवारों को प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें