फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: संसद में गूंजा चंडीगढ़ में दूषित पेयजल का मुद्दा, मनीष तिवारी ने जीरो आवर में उठाया सवाल

Fri, 13 Feb 2026 01:41 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा के महासचिव को नोटिस भेजकर कहा है कि शहर में कई स्थानों पर लोगों को बदबूदार और असुरक्षित पानी मिल रहा है, जिससे बड़ी संख्या में नागरिक बीमार पड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
मनीष तिवारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के कई इलाकों में दूषित पेयजल की सप्लाई का मामला अब संसद तक पहुंच गया है। चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने शुक्रवार को लोकसभा में जीरो आवर के दौरान इस गंभीर मुद्दे को उठाने की अनुमति मांगी। 

विज्ञापन


उन्होंने लोकसभा के महासचिव को नोटिस भेजकर कहा है कि शहर में कई स्थानों पर लोगों को बदबूदार और असुरक्षित पानी मिल रहा है, जिससे बड़ी संख्या में नागरिक बीमार पड़ रहे हैं। 

सांसद ने खास तौर पर मौली जागरां और उससे सटे इलाकों का जिक्र किया, जहां निवासियों ने गंदे पानी की शिकायतें की हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक नल से आने वाले पानी में बदबू और गंदगी है। कई घरों में बच्चों और बुजुर्गों को पेट संबंधी समस्याएं और बुखार की शिकायतें सामने आई हैं। इससे पूरे क्षेत्र में चिंता और असुरक्षा का माहौल बन गया है। मौली जागरां में गंदे पानी के कारण कुछ दिनों पहले 8 साल की एक बच्ची की मौत भी हो चुकी है। 
विज्ञापन


मनीष तिवारी ने अपने नोटिस में कहा कि यह स्थिति जल गुणवत्ता की निगरानी, पाइपलाइन के रखरखाव और स्वच्छता प्रबंधन में गंभीर लापरवाही की ओर इशारा करती है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब नियमित जांच के दावे किए जा रहे हैं तो फिर लगातार शिकायतें क्यों मिल रही हैं। इससे संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा होता है। 

उन्होंने केंद्र और संबंधित एजेंसियों से मांग की है कि तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए जाएं, स्वतंत्र एजेंसियों से नियमित जल परीक्षण कराया जाए, जिम्मेदारी तय की जाए और बुनियादी ढांचे को अपग्रेड किया जाए ताकि शहरवासियों को सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें