फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की सुरक्षा में सेंध

Wed, 05 Mar 2014 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का काफिला करीब सवा तीन बजे जब सन्नी एन्क्लेव जा रहा था। उस समय अचानक उनके सुरक्षा घेरे में आ जाने के कारण पुलिस ने एक नवयुवक को उसकी कार सहित हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


उसे बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बल्लोमाजरा निवासी 17 वर्षीय युवक कार वाश करवाकर बलौंगी से बल्लो माजरा जा रहा था। तभी बलौंगी बाजार वाले मोड़ पर आगे किसी के एक्टिवा की ब्रेक लगने के कारण वह अपनी जैन कार सड़क के किनारे लाने लगा।

इतने में पीछे से वीआई हूटर की आवाज सुनकर वह घबरा गया और उसके ब्रेक लग गए। इस कारण वह सुरक्षा घेरे में आ गया। बलौंगी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें