फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरियाणा में अपनी सेवाएं देते रहेंगे आईपीएस राजेंद्र मीणा

विज्ञापन
विज्ञापन
गृह विभाग के एसीएस ने जारी किए आदेश
विज्ञापन

चंडीगढ़। आईपीएस राजेंद्र मीणा हरियाणा में ही अपनी सेवाएं देते रहेंगे। इसके लिए गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने वीरवार को लिखित में आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

तीन दिन पहले आईपीएस राजेंद्र मीणा ने हरियाणा के मुख्य सचिव को एसीएस के खिलाफ पत्र लिखकर केस दर्ज कराने की मांग की थी। मीणा ने आरोप लगाया था कि एसीएस उनको प्रताड़ित कर रहे हैं। उनका तर्क था कि केंद्र में नहीं जाने पर उनको डी-बार किया गया था, लेकिन 18 अक्टूबर को गृह सचिव की ओर से उनको रिलीव कर दिया गया। अब वह न तो केंद्र में जा सकते हैं और न ही हरियाणा में उनके पास कोई काम है। राजेंद्र कुमार मीणा ने पत्र लिखकर मांग की थी कि उन्हें राज्य सरकार में बने रहने की अनुमति दी जाए। वीरवार को हरियाणा सरकार ने पत्र जारी करते हुए कहा कि आईपीएस राजेंद्र मीणा अपनी वर्तमान पोस्टिंग में राज्य सरकार की सेवाओं में बने रहेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें