फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आईपीएस डॉ. रवजोत कौर बहाल, चुनाव आयोग ने सस्पेंशन खत्म किया

विज्ञापन
विज्ञापन
-तरनतारन उपचुनाव में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों पर हुई थी निलंबित
विज्ञापन


जालंधर। पंजाब कैडर की आईपीएस अधिकारी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल को बहाल कर दिया गया है। उन्हें तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के दौरान चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों के चलते चुनाव आयोग ने निलंबित कर दिया था। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने और मामले की समीक्षा के बाद उनकी सेवाएं पुनः बहाल की गईं। रवजोत कौर तब तरनतारन जिले में महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारी निभा रही थीं। चुनाव आयोग को उनकी भूमिका पर शिकायतें मिलीं, जिनमें आरोप था कि उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया। इन शिकायतों के आधार पर उन्हें निलंबित किया गया था, ताकि चुनाव निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके। हालांकि, मामले की आंतरिक जांच के बाद यह पाया गया कि परिस्थितियां इतनी गंभीर नहीं थीं, जितनी शिकायतों में दर्शाई गई थीं। इसके बाद चुनाव आयोग ने उनकी निलंबन अवधि समाप्त कर दी और पंजाब सरकार को बहाली के निर्देश दिए। अब डॉ. रवजोत कौर को पुनः प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें