फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL:किंग्स के सामने कोहली, मुकाबला 'विराट', किसकी बजेगी 'मुरली'

Mon, 09 May 2016 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विराट कोहली
विज्ञापन
आईपीएल में आज किंग्स इलेवन पंजाब का मुकाबला सोमवार को विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलूर से होगा। आईपीएल के वर्तमान सीजन में अंक तालिका में सबसे नीचे चल रही किंग्स इलेवन और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूर के बीच यह मैच पीसीए स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन


किंग्स इलेवन ने शनिवार को जहां दिल्ली डेयरडेविल्स को नौ रनों से हराया तो वहीं बंगलूर ने भी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को तीन विकेट से शिकस्त दी। इस लिहाज से टूर्नामेंट में बने रहने के लिए मैदान में दोनों का मकसद सिर्फ इसी जीत की लय को बरकरार रखना होगा।

आईपीएल के इस सीजन में संघर्ष कर रही मुरली विजय की टीम किंग्स इलेवन और विराट की बंगलूर की स्थिति में कोई खास फर्क नहीं है। बंगलूर अब तक खेले आठ मैच में से तीन में जीत दर्ज कर सकी है, जो छह अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें पायदान पर है, जबकि किंग्स इलेवन नौ मैच में से सिर्फ तीन में जीत के साथ छह अंक हासिल करते हुए आखिरी पायदान पर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें