फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सोना-चांदी के दाम में गिरावट से निवेशकों को झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदी के ऑल टाइम हाई रेट को छूने में एक साल का समय लग सकता है
विज्ञापन

अगले दो महीने तक रेट में गिरावट की उम्मीद, बाजार में करीब 20 फीसदी कस्टमर कम हुए
माई सिटी रिपोर्टर

चंडीगढ़। सोने और चांदी के दाम में आई गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। बाजार में पिछले 13 दिनों में चांदी करीब 48,000 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है जबकि सोने के रेट में भी लगभग 11,000 रुपये प्रति तोला की कमी दर्ज की गई है। चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में कई निवेशकों ने मुनाफे की उम्मीद में सोना और चांदी में निवेश किया था लेकिन अब दाम गिरने से भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

सिल्वर एंड गोल्ड कमोडिटी विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दो महीनों तक बाजार में उतार-चढ़ाव रहेगा। यहां तक की अभी भाव और कम हो सकता है। अनुमान है कि चांदी का भाव 1.25 लाख रुपये प्रति किलो और सोने का 1.15 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। अगर इससे भी कम रेट जाता है तो कोई बड़ी बात नहीं है। विशेषज्ञों की सलाह है कि निवेशक जल्दबाजी में अपने आभूषण या बुलियन (ठोस सोना) न बेचें। लगभग एक साल तक इंतजार करने पर पुराने दाम या मुनाफे की स्थिति वापस आने की संभावना है। कमोडिटी विशेषज्ञ अनुज गुप्ता का कहना है कि पुराने रेट वापस आने में कम से कम एक साल का समय लगेगा। उन्होंने बताया कि त्योहारों के बाद रेट कम होता है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उतार - चढ़ाव की वजह से यह रेट कम हुआ है। अमेरिका अपने यहां ब्याज दर में कटौती कर सकता है ऐसे में इसमें और ज्यादा कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन


बहुत जरूरी हो तभी गहने बेचें


सर्राफा कारोबारी और संदुर ज्वैलर्स के मालिक महेन्द्र खुराना का कहना है कि पिछले कुछ समय से लगातार रेट बढ़ रहे थे। ऐसे में लोगों ने केवल निवेश के हिसाब से ध्यान दिया। कई बार मार्केट में ऐसा होता है कि जब रेट लगातार बढ़े तो अचानक उसमें गिरावट आती है। इस बात का भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। गहनों में निवेश हमेशा ही मुनाफे का सौदा होता है। कुछ समय के बाद लगातार बढ़ोतरी होती है। उन्होंने बताया कि अगर बहुत जरूरी हो तभी निवेश वाले गहने बेचें क्योंकि भविष्य के हिसाब से यह फायदे का सौदा ही है। उन्होंने बताया कि रेट में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव की वजह से बाजार में करीब 20 फीसदी ग्राहक कम हो गए हैं।
विज्ञापन



चांदी के दाम बढ़े तो खरीदा अब हो गया घाटा
सेक्टर 28 निवासी आशीष का कहना है कि बताया जा रहा था कि चांदी 2 लाख 20 हजार रुपये प्रति तोला तक जाएगी। ऐसे में जब रेट 1 लाख 80 हजार रुपये पर पहुंचे तो निवेश के हिसाब से खरीद लिया। उनके साथ कुछ दोस्तों ने भी खरीददारी की। दो दिन में रेट 1 लाख 97 हजार रुपये तक पहुंचे भी। उसके उसके बाद कम होने लगे। यहां तक की दो दिन में ही रेट 1 लाख 70 हजार रुपये तक आ गए। 27 अक्टूबर को रेट 1 लाख 51 हजार रुपये था। प्रति किलो पर अभी 29 हजार रुपये का घाटा हो रहा है। सेक्टर 37 निवासी मनप्रीत सिंह ने बताया कि धनतेरस से दो दिन पहले उन्होंने सोने में निवेश किया था अब 70 हजार रुपये के नुकसान पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें