चंडीगढ़। पीयू कैंपस के अंकुर स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीयूआई प्रो. मीनाक्षी गोयल मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके पश्चात स्कूल काउंसिल, एनसीसी, स्काउट्स एंड गाइड और स्कूल बैंड ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। समारोह के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों हेड गर्ल अनन्या, हेड बॉय युवराज, जूनियर हेड बॉय स्वास्तिक और जूनियर हेड गर्ल दिशा सहित अन्य पदाधिकारियों को बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के चारों सदनों एस्टर, डैफोडिल, ऑर्किड और ट्यूलिप का प्रतिनिधित्व हाउस कैप्टनों ने किया। विद्यालय प्रधानाचार्या अरुणा धीमान और मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्यों पर चलने के लिए प्रेरित किया। समारोह का समापन विद्यार्थियों के भांगड़े और राष्ट्रगान के साथ हुआ।