फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कमेेटियाें के नाम पर आठ करोड़ की ठगी कर फरार हुई महिला की कॉल लोकेशन पर टिकी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कजहेड़ी गांव में करीब 350 लोगों के साथ कमेटियों के नाम पर आठ करोड़ रुपये की ठगी कर फरार हुई महिला व उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की कॉल डिटेल निकाल रही है और उनकी आखिरी कॉल लोकेशन का भी पता किया जा रहा है। फिलहाल मामले में नामजद महिला व उसके बेटे-बेटी सभी के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कजहेड़ी गांव निवासी महिला राजवंती पिछले कई सालों से कमेटियां डालने का काम करती थी। उसके पास लोगों ने 50 हजार से लेकर सवा करोड़ रुपये तक कमेटियों के नाम पर दिए हुए थे। लेकिन कुछ दिन पहले महिला अपने बेटे, बेटी व बहु के साथ घर छोड़कर कहीं फरार हो गई है। वह जिस मकान में रहती थी, उसे भी बेच चुकी है। महिला के फरार हो जाने के बाद स्थानीय लोगों ने एकत्र होकर कजहेड़ी में शनिवार सुबह खूब हंगामा किया था। इस मामले में पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर देर रात सेक्टर-36 थाने में महिला राजवंती सहित बेटे राजेश और बेटी दीपा के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए आरोपियों की कॉल डिटेल निकाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला व उसके परिजनों के संपर्क में अन्य कौन-कौन लोग थेे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें