समाचार पत्र वॉशिंगटन पोस्ट के दो पत्रकारों एनिबोज व अरिबा का दल पहली महिला खाप अध्यक्ष सुदेश चौधरी का साक्षात्कार लेने नारनौंद पहुंचा।
सुदेश चौधरी ने बताया कि वॉशिंगटन पोस्ट के पत्रकारों ने विभिन्न मुद्दों पर उनसे बातचीत की। उन्होंने पूछा कि एक ऐसे प्रदेश में जहां महिलाओं को पंचायत के चबूतरे पर खड़ा नहीं होने दिया जाता वहां पर वे महिला खाप अध्यक्ष के पद तक कैसे पहुंची। इस पर सुदेश चौधरी ने बताया कि वे शुरू से ही नारी सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही हैं।
महिलाओं पर अत्याचारों का वे डटकर विरोध करती थीं और कर रही हैं इसके साथ-साथ महिलाओं को भी पुरुषों के समान बराबरी का दर्जा दिए जाने के लिए वे हमेशा संघर्षरत रहीं।
इस मौके पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय जाट महासभा के युवा प्रदेशाध्यक्ष रणबीर लोहान, खजान सिंह लोहान, रिसाल सिंह, डॉ. हरिसिंह आदि मौजूद रहे।