फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी के सामने बोले सुखबीर, पता नहीं गोली चलाने के आदेश किसने दिए, मैं पंजाब से बाहर था

Tue, 20 Nov 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुखबीर बादल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब में पवित्र ग्रंथ की बेअदबी और कोटकपूरा व बहिबलकलां मामलों की जांच कर रही एसआईटी अब तक यह पता नहीं लगा सकी है कि सिखों पर पुलिस फायरिंग के आदेश किसने दिए थे। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से पूछताछ के बाद एसआईटी ने सोमवार को तत्कालीन उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री सुखबीर सिंह बादल से भी पूछताछ की। सुखबीर बादल ने भी गोलीकांड के मामले में इतना ही कहा कि वह घटना के समय राज्य से बाहर थे। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री भी पूछताछ में फायरिंग के आदेश देने की बात से इनकार कर चुके हैं।

विज्ञापन


चंडीगढ़ स्थित पुलिस मुख्यालय में की गई पूछताछ के दौरान एसआईटी की ओर से उसके प्रमुख और तीन सदस्य अधिकारी मौजूद रहे। पूछताछ करीब एक घंटा बीस मिनट चली। एसआईटी ने सुखबीर से फायरिंग के बारे में सवाल अलग-अलग तरीकों से पूछा क्योंकि इससे पहले प्रकाश सिंह बादल पूछताछ में कह चुके हैं कि उन्होंने किसी को गोली चलाने के आदेश नहीं दिए। इस जवाब के बाद शक की सूई इस तरफ घूमने लगी है कि या तो तत्कालीन गृह मंत्री ने आदेश दिए या फिर तत्कालीन पुलिस प्रमुख ने खुद फैसला लेकर फायरिंग के निर्देश दिए। 

एसआईटी ने सुखबीर बादल से पूछा कि जब 14 तारीख को फायरिंग हुई तब उन्हें पुलिस अफसरों से क्या इनपुट मिला और उन्होंने उन्हें क्या आदेश दिए थे? सुखबीर ने कहा कि वे 8 तारीख को ही मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को बताकर राज्य से बाहर गए थे और 14 तारीख को घटना की जानकारी मिलते ही वे तुरंत पंजाब लौटे। वे घटना के समय पंजाब में नहीं थे, इसलिए फायरिंग के आदेश देने का सवाल पैदा ही नहीं होता। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

एसआईटी ने पूछा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जब वे पंजाब लौटे तो उन्होंने क्या कदम उठाए? क्या उन्होंने पुलिस अधिकारियों को बुलाकर पूछताछ की? मुख्यमंत्री या उप मुख्यमंत्री को विश्वास में लिए बिना पुलिस द्वारा कार्रवाई करने के लिए उन्होंने किसी अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई की? इसके अलावा एसआईटी ने सुखबीर से फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को लेकर भी सवाल किए। 

सुखबीर का कहना था कि वे अक्षय कुमार को एक खेल समारोह के दौरान मिले थे, जिसमें शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा और धर्मेंद्र भी आए थे। इससे पहले उनसे पंजाब से बाहर कभी मुलाकात नहीं हुई। उधर, एसआईटी के एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान सुखबीर बादल ने ज्यादातर सवालों के गोलमोल जवाब ही दिए।

सुखबीर ने चंडीगढ़ में पूछताछ करने का किया था आग्रह 
अभिनेता अक्षय कुमार को भी पूछताछ में हाजिर होने के लिए समन किया गया है। एसआईटी ने तीनों को अमृतसर में पेश होने के लिए समन जारी किए थे लेकिन प्रकाश सिंह बादल और फिर सुखबीर के आग्रह पर दोनों नेताओं से चंडीगढ़ में पूछताछ की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें