फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बठिंडा के व्यापारी के सामने बर्खास्त एसआई फोगाट से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बठिंडा के व्यापारी से 1.01 करोड़ रुपये की जबरन वसूली मामले में बर्खास्त एसआई नवीन फोगाट से पुलिस की गहन पूछताछ चल रही है। उसने बीते शुक्रवार जिला अदालत में आत्मसमर्पण किया था। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार थाना पुलिस ने रिमांड के दौरान शनिवार को शिकायतकर्ता व्यापारी को भी बुलाया और उसके सामने नवीन से पूछताछ की। सूत्रों की मानें तो मामले की संवेदनशीलता देखते हुए यह पूछताछ सेक्टर-39 थाने की बजाय एक पुलिस चौकी में की गई। पूछताछ के बाद देर शाम फोगाट को वापस थाने ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार फरार चल रहे प्रवीण शाह समेत दो अन्य आरोपियों को जिला अदालत जल्द भगोड़ा करार दे सकती है।सूत्र बताते हैं कि फरारी के दौरान फोगाट चंडीगढ़ से बाहर था। पुलिस अभी तक उससे 26 लाख रुपये बरामद नहीं कर पाई है। उससे पुलिस उसकी फरारी के दौरान मददगारों और छिपने की जानकारी जुटा रही है। वहीं मामले में फरार चल रहे बुड़ैल के प्रवीण कुमार से जुड़े सवाल भी किए गए। 5 अगस्त से फरार चल रहे फोगाट ने जिला अदालत और हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद आत्मसमर्पण किया। उसका रिमांड 27 अगस्त को खत्म हो रहा है।
विज्ञापन

बता दें फोगाट ने सेक्टर- 40 में व्यापारी संजय गोयल से यह वसूली की थी। पुलिस ने मामले में 6 अगस्त को जबरन वसूली, अपहरण, धोखाधड़ी, धमकाने और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में मामला दर्ज किया था। इससे पहले मामले में चंडीगढ़ पुलिए के दो कांस्टेबल शिव कुमार और वरिंदर तथा बरजिंदर सिंह गिल उर्फ अंकित मामले में पकड़े जा चुके हैं। शिव कुमार प्रवीण शाह का पीएसओ था। वहीं वरिंदर की तैनाती सेक्टर 40 के बीट बाक्स में थी। अभी भी पठानकोट निवासी ओंकार उर्फ लक्की उर्फ ग्रेवाल, पवन तथा बुड़ैल का प्रवीण शाह फरार चल रहे हैं। लक्की पवन और प्रवीण का नजदीकी है। मामले में एयरोसिटी, मोहाली में इमीग्रेशन कंसलटेंसी चलाने वाला जितेंद्र तथा बठिंडा का सर्वेश भी आरोपी है। गोयल का बठिंडा में चना-दाल का होलसेल का काम है। वह गिल के कहने पर 4 अगस्त को चंडीगढ़ नोट बदलवाने आया था। फर्जी रेड कर फोगाट व बाकी आरोपियों ने व्यापारी को धमकाते हुए 1.01 करोड़ रुपये की वसूली की थी। अगले दिन थाने पहुंचे शिकायतकर्ता को देख फोगाट उसे 75 लाख रुपये लौटा फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें