कैपिटल कांप्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी शुरू
- फोटो : amar ujala
मौसम के मिजाज को देखते हुए प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए के लिए हर तरह की तैयारी कर रखी है। तेज बारिश से निपटने के लिए प्रशासन ने खास प्लान बी तैयार किया है। 19 जून को होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद ही सभी कारपेट समेट दिए जाएंगे। इसके बाद 20 जून की रात को ही पूरे कैपिटल कॉम्प्लेक्स में कारपेट बिछाया जाएगा।
करीब 500 लोगों की विशेष टीम तैयार की गई है जो तुरंत कारपेट बिछा और समेट सके। हालांकि ओपन हैंड मॉन्यूमेंट के पास के पार्क में पहले ही कारपेट बिछा दिए गए हैं। कारपेट और मैट से पानी सोखने वाले हाइटेक उपकरणों का इंतजाम भी किया गया है। कच्ची मिट्टी के ऊपर पानी जमा होने से कीचड़ न हो इसलिए इस पर कई जगह कोरसेंट डाली गई है। खासकर जहां पानी जमा हो रखा है वहां पर कोरसेंट डाला गया है।
ज्यादा गारा होने वाले स्थानों पर पानी जमा न हो इसलिए उसे तिरपाल से कवर कर रखा है। कैपिटल कांप्लेक्स के कुछ ही हिस्से में कंक्रीट है बड़े हिस्से में मिट्टी है। अधिकारियों का दावा है कि रात को होने वाली बरसात से इवेंट पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इससे निपटने के सभी इंतजाम कर रखा है। हां अगर घमासान बारिश अलसुबह 3 या 4 बजे होती है तो थोड़ी परेशानी होगी।