फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की रोकथाम व वैक्सीन को लेकर इंटरनेशनल वेबिनार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय आए दिन बेहतर से बेहतर वेबिनार का आयोजन कर विद्यार्थियों, शिक्षकों को ज्ञान बांट रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को यूआईपीएस विभाग ने कोरोना की रोकथाम, वैक्सीन आदि को लेकर अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया। सैकड़ों विज्ञानियों ने कई बातों पर मंथन किया।
विज्ञापन

इसका शुभारंभ पीयू वीसी प्रो. राजकुमार ने किया। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व कोरोना से प्रभावित है। चारों ओर रिसर्च चल रहे हैं। वैज्ञानिक, चिकित्सक अपने ज्ञान को एक-दूसरे से बांट रहे हैं। इसी बीच यह वेबिनार कुछ नया ज्ञान प्रदान करेगा। उन्होंने विभाग के प्रयासों की सराहना की। टेक्सॉस यूनिवर्सिटी के प्रो. डी सांबा रेड्डी ने अमेरिका के आंकड़ों की ओर ध्यान आकृष्ट किया। साथ ही बताया कि कैसे-कैसे कोरोना से बचा जा सकता है। उन्होंने लक्ष्य, रोकथाम, नए टीके, एंटी वायरल दवाएं आदि पर सुझाव दिए। साथ ही यहां की स्थिति के बारे में भी जाना। इस दौरान डीन रिसर्च प्रो. वीआर सिन्हा, विभाग अध्यक्ष प्रो. कंवलजीत चोपड़ा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें