अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव में पतंग उड़ाते संस्था के सदस्य।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। यूथ क्लब मोहाली ने रविवार शाम को ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय पतंग फेस्टिवल में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने सेक्टर- 53 के गार्डन ऑफ स्प्रिंग में भारत और चीता की आकृति की पतंगें उड़ाईं। यह कार्यक्रम सोशल मीडिया पर इंटरनेशनल काइट एकेडमी ऑफ ट्यूनिशिया की तरफ से आयोजित किया गया था। इसमें सभी प्रतिभागी देश अपने क्षेत्र से ही पतंगें उड़ाकर कोरोना महामारी के समय में एकता का संदेश दे रहे थे।