चंडीगढ़। सेक्टर-18 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को मॉर्निंग एसेंबली में लड़कियों और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सभी नेगुलाबी रंग की पगड़ी पहनी। इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे के मौके पर एनजीओ युवसत्ता और गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-18 सी के पीस क्लब की ओर से पिंक टर्बन कैंपेन का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल की करीब दो हजार स्टूडेंट्स और टीचर्स ने हिस्सा लिया। इस मौके पर यूटी प्रशासन के उप वन संरक्षक डॉ. अब्दुल कय्युम और पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की एडवोकेट रीटा कोहली मुख्य तौर पर मौजूद थी।
इस दौरान स्टूडेंट्स ने गानों और भाषण के माध्यम से देश में लड़कियों की स्थिति बयां की। स्वस्थ जीवन जीने के संदेश के साथ कक्षा-11 की लक्ष्मी ने आकर्षित योगा डांस पेश किया। वहीं जूनियर और सीनियर क्लास की लड़कियों ने मिलकर पंजाबी बोलियों पर गिद्दा डाला। उन्होंने स्टूडेंट्स और उपस्थित मेहमानों को थिकरने पर मजबूर कर दिया।
प्रिंसिपल राज बाला ने बताया कि पिछले चार सालों से स्वयंसेवी संस्था युवसत्ता स्थानीय स्कूलों और कॉलेजों के पीस क्लबों के माध्यम से यह अभियान चला रही है। जो युवाओं को साहसिक होने के लिए प्रेरित करने के साथ उनके अधिकारों के लिए एक स्टैंड लेती है। महिलाओं को हालात बदलने के लिए खुद में परिवर्तन लाना होगा ।