चंडीगढ़ में क्ले मॉडलिंग वर्कशॉप के अंतिम दिन स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
गवर्नमेंट म्यूजियम आर्ट गैलरी में चल रहे इंटरनेशनल म्यूजियम डे में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत बच्चों केलिए कई तरह की वर्कशाप का आयोजन किया गया। आंतिम दिन क्ले मॉडलिंग पर वर्कशॉप कार्यशाला हुई। इसका संचालन विशाल भटनागर ने किया।
क्ले मॉडलिंग में विशेष प्रकार की क्ले का इस्तेमाल किया गया। इस बारे में विशाल ने बताया कि क्ले बनाने के लिए आम मिट्टी का प्रयोग नहीं किया जाता है। इसमें दो तरह की मिट्टी का प्रयोग किया जाता है। पहले में मिट्टी को जमीन से 15 से 20 फीट की गहराई से ली जाती है।
वहीं दूसरे प्रकार की मिट्टी को तालाब से लिया जाता है। इसके बाद कई दिनों तक मिट्टी को पानी में रखा जाता है और तब जाकर यह बेहतरीन क्ले बनती हैं। इस दौरान बच्चों काफी उत्साह के साथ क्ले से विभिन्न चीजें बनाते हुए नजर आए।
बच्चों को मिला पुरस्कार
म्यूजियम की हाल ही में 48वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पेंटिग कंपीटीशन का आयोजन करवाया गया। जिसमें शहर के 88 बच्चों ने हिस्सा लिया था। जिनमें से 13 बच्चों को उनकी प्रतिभा केकारण सम्मानित किया गया।