फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: धुंध के साथ बढ़ी कड़ी ठंड... न्यूनतम तापमान 6.8 दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में वीरवार रात को पड़ी धुंध का असर शुक्रवार सुबह तक देखने को मिला। इस वजह से मौसम काफी ठंडा रहा। हालांकि धूप निकलने के कारण लोगों को ठंड से कुछ राहत भी जरूर मिली। लेकिन रात में ठंड और ज्यादा बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है और बरसात हो सकती है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 3.1 डिग्री कम होकर 15.4 तक पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 6.8 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को येलो अलर्ट जारी कर है जबकि 12 व 13 को फिर से आरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 14 जनवरी के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि शुक्रवार को दिन के समय धूप निकलने पर शहर के पार्क और सुखना लेक पर लोगों की काफी चहलकदमी देखने को मिली।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें