फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंश्योरेंस स्कीम फॉर हेल्थ वर्कर फाइटिंग कोविड-19 से लाभन्वित होंगे चंडीगढ़ के भी जांबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना से मुकाबला कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों लिए ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज इंश्योरेंस स्कीम फॉर हेल्थ वर्कर फाइटिंग कोविड-19’ की घोषणा की गई है। इसके तहत स्वास्थ्यकर्मियों को 90 दिन का बीमा दिया जाएगा। यह 50 लाख रुपए की धनराशि का होगा। यह उन स्वास्थ्यकर्मियों को दिया जाएगा, जिनको कोरोना पेशेंट की देखभाल के दौरान उनके डायरेक्ट कांटेक्ट में आने का खतरा हो। डायरेक्टर हेल्थ डॉ. जी. दीवान ने बताया है कि सभी श्रेणी के कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। इसमें ए, बी, सी और डी ग्रुप के कर्मचारी शामिल हैं। रेगुलर, कांट्रैक्ट, डेली वेजर्स आउटसोर्स आदि कर्मचारी भी इस स्कीम में कवर होंगे। यह 30 मार्च से प्रभावी माना जाएगा। इसमें जीएमएसएच-16, सिविल हास्पिटल, ईएसआई समेत सभी डिस्पेंसरी, डिपार्टमेंट आफ आयुष,नेशनल हेल्थ मिशन, डीएफडब्लूओ, असिस्टेंट डायरेक्टर मलेरिया, फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन आदि के कर्मचारी भी शामिल हैं, जो पेशेंट केयर में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें