चंडीगढ़। मौलिक शिक्षा निदेशक ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को वर्ष 2017 में लगे पीआरटी अध्यापकों को स्कूल अलाॅट करने उपरांत कार्य मुक्ति व कार्यग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। विभाग द्वारा अब 2017 बैच के अध्यापकों को ऑनलाइन स्कूल विकल्प के आधार पर स्कूल आवंटित कर दिए गए हैं, जिसकी प्रति विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। निदेशालय की ओर से स्कूल मुखियाओं व अध्यापकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि जिले से संबंधित सभी जेबीटी अध्यापकों को तुरंत प्रभार से कार्यभार मुक्त व कार्य ग्रहण करवाएं। निदेशालय की ओर से यह भी निर्देश दिए गए हैं कि अतिथि अध्यापक अपने वर्तमान स्कूल में कार्यरत रहेंगे, जब तक अतिथि अध्यापकों को विभाग द्वारा स्पेशल स्थानांतरण ड्राइव के माध्यम से स्कूल अलाॅट नहीं किए जाते हैं। ब्यूरो