चंडीगढ़। शहर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर अब सख्ती की तैयारी है। ट्रैफिक पुलिस ने नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार बिना वजह वाहन चालकों को रोकने से मना किया गया है, लेकिन जो चालक नियमों का उल्लंघन करते नजर आएंगे, उनके चालान किए जाएंगे। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये भी रेड लाइट जंप, नो-पार्किंग और अन्य उल्लंघनों पर निगरानी रखी जा रही है। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि कई स्थानों पर हेलमेट के बिना, ट्रिपल राइडिंग और रॉन्ग साइड वाहन चलते दिखते हैं लेकिन उन्हें रोकने के निर्देश नहीं हैं जिससे नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है।