फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एबीसी सेंटर में 24 घंटे सेवा के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुरकलां में चिकित्सकों की ड्यूटी का रोस्टर बढ़ाने और सीसीटीवी निगरानी सख्त करने के आदेश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। रायपुरकलां स्थित एनिमल बर्थ सेंटर (एबीसी) में पशु कल्याण सेवाओं को और मजबूत करने के लिए नगर निगम चंडीगढ़ ने पशु चिकित्सकों की ड्यूटी का रोस्टर बढ़ाने और चौबीस घंटे प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सेंटर में सीसीटीवी निगरानी को और सख्त करने पर भी जोर दिया गया है।
एबीसी सेंटर की समीक्षा के दौरान ये निर्देश सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (एसपीसीए) के सदस्यों और स्थानीय पशु कल्याण स्वयंसेवकों की मौजूदगी में दिए गए। निरीक्षण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सेंटर की कार्यप्रणाली, बुनियादी ढांचे और उपलब्ध सुविधाओं का गहन अवलोकन किया।
विज्ञापन

निरीक्षण दल में एसपीसीए के सदस्य प्रेम गर्ग, सतिंदर सिद्धू, नीरू और स्थानीय पशु प्रेमियों की टीम शामिल रही। वहीं नगर निगम की ओर से संयुक्त आयुक्त डॉ. हिमांशु गुप्ता और एबीसी सेंटर प्रभारी डॉ. गौरव लखनपाल ने प्रतिनिधिमंडल को सेंटर की व्यवस्थाओं और संचालन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान पशु जन्म नियंत्रण, ऑपरेशन के बाद की देखभाल तथा आवारा कुत्तों के समग्र प्रबंधन से जुड़ी प्रक्रियाओं और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) की बारीकी से समीक्षा की गई।
विज्ञापन


ये बिंदु बताए गए जरूरी
नसबंदी किए गए कुत्तों के लिए पर्याप्त पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल और रिकवरी समय
साफ-सफाई, स्वच्छता और कीटाणुशोधन के तय प्रोटोकॉल का पालन
साफ पेयजल और संतुलित, पौष्टिक भोजन की उपलब्धता
नियमित स्वास्थ्य जांच और जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सा सुविधा
भर्ती, उपचार और छोड़े गए जानवरों का सही रिकॉर्ड
कर्मचारियों को जानवरों के प्रति संवेदनशील और दयालु व्यवहार का प्रशिक्षण

नगर निगम का आश्वासन
संयुक्त आयुक्त डॉ. हिमांशु गुप्ता ने कहा कि नगर निगम चंडीगढ़ पशु कल्याण तंत्र को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान मिली सिफारिशों को चरणबद्ध और व्यवस्थित तरीके से जल्द लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देखभाल के उच्चतम मानक बनाए रखने के लिए एसपीसीए सदस्यों और पशु कल्याण संगठनों के साथ नियमित निगरानी और समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही एबीसी सेंटर को तय गाइडलाइंस के अनुरूप लगातार अपग्रेड किया जा रहा है और सेवाओं में सुधार के लिए रचनात्मक सुझावों का स्वागत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें