चंडीगढ़। सेक्टर 34 में एक इनोवा ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को तत्काल सेक्टर 32 स्थित अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इनोवा चालक को भी पकड़ लिया है। फिलहाल मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर 34 में हेल्थ सेंटर के पास एक तेज रफ्तार इनोवा ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर एक युवक व युवती बैठे हुए थे। टक्कर के बाद दोनों बाइक सहित रोड पर घिसटते चले गए। टक्कर इतनी तेज थी कि इनोवा का आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने इनोवा को जब्त कर लिया है। घायलों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।