पीजीआई की न्यू ओपीडी में उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब एक कमरे में बच्चे के बंद होने की खबर मिली।
कमरे के अंदर से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। काफी देर तक मासूम बच्चा बंद कमरे में रोता-बिलखता रहा, लेकिन ताले की चाबी किसी को नहीं मिल रही थी।
काफी देर तक मशक्कत करने के बाद चाबी मिली और बच्चे को निकाला गया। घटना न्यू ओपीडी की पांचवी मंजिल पर रजिस्ट्रेशन काउंटर के साथ बने कमरे की थी।
एक महिला कांटेक्ट कर्मचारी ड्यूटी पर बच्चे को साथ लाई थी। बच्चे की उम्र 2 से ढाई साल बताई जा रही थी। वह बच्चे को सुलाकर कहीं चली गई।
बाद में किसी ने कमरे को ताला लगाकर बंद कर दिया। बच्चे की जब नींद खुली तो उसने रोना शुरू कर दिया। बच्चा काफी देर से रो रहा था।
बच्चे के रोने की आवाज जब सुनाई दी तो वहां अफरा-तफरी मच गई। सिक्योरिटी स्टाफ भी मौके पर पहुंच गए। काफी देर बाद उस कमरे की चाबी मिली तो बच्चे को वहां से निकाला गया।