फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: इनेलो की 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, ओम प्रकाश चौटाला, अभय और रामपाल माजरा संभालेंगे प्रचार की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। भाजपा, कांग्रेस के बाद अब इनेलो ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इनेलो ने यह सूची हरियाणा के मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजी है। पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओम प्रकाश चौटाला, प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा इनेलो के टाॅप के तीन स्टार प्रचारक होंगे।
विज्ञापन

इनके अलावा, प्रकाश भारती, पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी, पूर्व विधायक बलवंत मायना, नरेंद्र वर्मा, पूर्व डीजीपी एमएस मलिक, कमल नागपाल, पूर्व विधायक रेखा राणा, राज सिंह मोर, सुनील लांबा, पूर्व विधायक सीताराम, राम कुमार रोड़, महेंद्र सिंह चौहान, जगतार सिंह संधू, पूर्व विधायक रणवीर सिंह मंदोला, पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा, पूर्व विधायक ओम प्रकाश गोरा, पूर्व विधायक रामफल कुंडू, पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार को भी सूची में शामिल किया गया है। इसके अलावा कांता चौटाला, करण सिंह चौटाला, अर्जुन सिंह चौटाला, रवि चौटाला, जय कुमार पंवार, जाहिद खान, ओम प्रकाश गोयल, फूल सिंह रोड़, सुमित्रा देवी, प्रदीप सिन्हा, प्रताप सिंह गुर्जर, सतबीर सैनी, जय प्रकाश कंबोज, जसवीर जस्सा, भूपेंद्र सिंह, सुबान खान, यशवीर राणा, डाॅ. राजपाल यादव, अभय सिंह खोड को स्टार प्रचारक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें