चंडीगढ़। इनेलो के विधायक आदित्य देवीलाल और अर्जुन चौटाला ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में आगामी विधानसभा सत्र को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ शनिवार को बैठक की। इस दौरान आगामी विधानसभा सत्र में उठाए जाने वाले प्रमुख मुद्दों की रूपरेखा तैयार की गई। इस बैठक में इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रिटायर्ड आईएएस आरएस चौधरी, इनेलो की नीति और निर्णय कमेटी के अध्यक्ष पूर्व डीजीपी एमएस मलिक, पार्टी सचिव नछत्तर सिंह मल्हान, प्रो. हरबंश, उपाध्यक्ष अश्विनी दत्ता और प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. सतबीर सैनी मौजूद रहें।