फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: इनेलो पूर्व सीएम मनोहर लाल को देगा कानूनी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप- पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला को सार्वजनिक तौर पर बदनाम करने की कोशिश की है
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इनेलो पूर्व सीएम मनोहर लाल को कानूनी नोटिस देगी। पार्टी ने आरोप लगाया है कि पूर्व सीएम मनोहर लाल ने पूर्व सीएम व इनेलो प्रमुख चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को सार्वजनिक तौर पर बदनाम करने की कोशिश की है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को मनोहर लाल ने हिसार के बरवाला ने बिना नाम लिए कहा- नौकरियां बिकने के मामले में एक मुख्यमंत्री को 10 साल जेल काटनी पड़ी। इस पर पलटवार करते हुए इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि न्यायालय ने अपने दिए फैसले में स्पष्ट किया था कि इस मामले में पैसों का कोई लेनदेन नहीं हुआ। चौ. ओम प्रकाश चौटाला को कांग्रेस द्वारा रची गई राजनीतिक साजिश के कारण सजा काटनी पड़ी थी। अभय ने कहा कि बीजेपी आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। मनोहर लाल खुद भ्रष्टाचार के पुरोधा रहे हैं। सर्वविदित है कि सरकारी नौकरी देने वाली संस्था एचपीएससी में ढाई करोड़ रुपये सरेआम नकद बरामद हुए थे। उसके बावजूद असली दोषियों को बचा लिया गया। विधानसभा में भी घोटालों की जांच के लिए आवाज उठाई मगर मनोहर लाल ने सीबीआई से जांच करवाने की बात कही लेकिन आज तक किसी भी घोटाले की जांच सिरे नहीं चढ़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें