फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: इनेलो 15 अप्रैल तक उतारेगा चुनावी योद्धा, हिसार से सुनैना के नाम पर मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अभय चौटाला लोकसभा चुनाव के बाद शुरू करेंगे परिवर्तन यात्रा
विज्ञापन


फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इनेलो ने लोकसभा चुनाव के दो प्रत्याशियों के नामों को मंजूरी दे दी है। कुरुक्षेत्र से अभय चौटाला का औपचारिक एलान हो चुका है तो हिसार से इनेलो की टिकट पर सुनैना चौटाला के चुनाव लड़ने पर पार्टी हाईकमान ने मोहर लगा दी है। इनेलो की पांच सदस्यीय कमेटी शेष आठ लोकसभा प्रत्याशियों के आवेदनों की छंटनी करने में जुटी है। संभावना है कि इनेलो 15 अप्रैल तक सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर देगा।
मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में इनेलो के प्रधान महासचिव और ऐलानबाद से विधायक अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा के हालात इससे खराब क्या होंगे कि जो लोग 35 मिनट पहले पार्टी में शामिल होते हैं उन्हें टिकट दे दिया जाता है। अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस के पास लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार नहीं हैं। उन्हें टिकट देने के लिए लोगों को ढूंढना पड़ रहा है। भाजपा वाले तो ऐसे हैं कि ये भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अपना उम्मीदवार बनाकर रोहतक से लड़वा देंगे। जिन लोगों ने पहले जजपा को वोट दिया था उनमें से 99 प्रतिशत वापस इनेलो में आ गए हैं।लोकसभा चुनाव को लेकर अभय चौटाला बुधवार को रादौर, लाडवा, शाहबाद, वीरवार को थानेसर, पिहोवा, चीका, 29 मार्च को कलायत, पूंडरी, कैथल, 30 मार्च को नरवाना, टोहाना, रतिया, 31 मार्च को भट्टू, ऐलनाबाद, रानिया और 1 अप्रैल को डबवाली, कालांवाली और सिरसा को दौरा करेंगे। लोकसभा चुनाव के बाद अभय एक बार फिर परिवर्तन यात्रा शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

धानक, वाल्मीकि और महजबी सिख समाज के लोग इनेलो में शामिल

अभय चौटाला के नेतृत्व में मंगलवार को सेक्टर-4 स्थित पार्टी कार्यालय में धानक, वाल्मीकि और महजबी सिख समाज के प्रतिनिधियों ने इनेलो में आस्था व्यक्त की। धानक समाज के प्रधान धर्मबीर डाबला, वाल्मीकि समाज के प्रधान रवि चौहान, ओम प्रकाश विशाल वाल्मीकि, धीरज वाल्मीकि, राजकुमार और मजहबी सिख समाज के बूटा सिंह, रणजीत सिंह, कावल सिंह, गुरप्रीत सिंह अपने साथियों के साथ इनेलो में शामिल हुए। वहीं, धर्मबीर बराड़ा भी बीएसपी को छोड़ कर इनेलो में आ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें