फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: इनेलो की सरकार आने पर किया 7500 रुपये बुढ़ापा पेंशन देने का वायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरोचंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने वीरवार को चंडीगढ़ में इनेलो कार्यालय में कई चुनावी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में इनेलो की सरकार बनती है तो बुढ़ापा पेंशन 7500 रुपये की जाएगी। इतना ही नहीं हर घर में एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। जब तक पढ़े-लिखे को रोजगार नहीं मिलता उन्हें 21 हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने प्रति माह एक गैस सिलिंडर निशुल्क, हर गृहिणी को 1100 रुपये रसोई खर्च देने, बीपीएल को 100 गज का प्लॉट, पुरानी पेंशन बहाल करने, पोर्टल बंद करने व स्मार्ट मीटरों की जगह नये मीटर लगाने सहित कई वादे किए।
विज्ञापन

कर्ज लेकर कर्ज उतार रही है हरियाणा सरकार
भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार सहित कांग्रेस पर हमलावर होते हुए ओपी चौटाला ने कहा कि हरियाणा की स्थिति यह है कि कर्ज उतारने के लिए भी कर्ज लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004-05 में सत्ता में कर्ज की राशि 23,679 करोड़ रुपये थी। कांग्रेस के शासनकाल में यह कर्ज की राशि बढक़र 81,806 करोड़ व अब यह 2,85,885 करोड़ रुपये है। सरकार जवाब दे कि विकास नहीं हो रहा तो कर्ज का पैसा कहां चला गया।
न्यौता मिलने पर ‘इंडिया’ में शामिल होगा इनेलो
चौटाला ने कहा कि एक साल पहले उन्होंने नितिश कुमार से मिलकर तीसरे मार्चे की बात कही थी। बंगलुरू में विपक्षी पार्टियां एकत्रित हुई। जब वे ‘इंडिया’ में क्षेत्रीय पार्टियों को बुलाएंगे तो इनेलो भी इस गठबंधन में शामिल होगा। उचाना से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उन्हें जिस सीट से चुनाव लड़ने को कहेगी, वे लड़ेंगे। उन्होंने मणिपुर की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।
विज्ञापन




फसलों के लिए 50 हजार मुआवजा व मृतकों के लिए 10 लाख देने की मांग

उन्होंने सरकार से बाढ़ की वजह से किसानों की बर्बाद हुई फसल का मुआवजा 50 हजार प्रति एकड़ और मृतकों के परिजनों को 10 लाख मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रदेश के कई जिले बदहाल हैं। मंडियों में पानी भरा है। फसलों के दाम नहीं मिल रहे। सरकार ने आढ़ती व किसान के पवित्र रिश्ते को भी खराब कर दिया है। प्रदेश में तीन माताओं जन्म देने वाली मां, भरण पोषण करने वाली धरती माता व गाय माता की बेकद्री है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें