फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तीसरी बार इनेलो और बसपा का आज चंडीगढ़ में होगा राजनीतिक गठजोड़ का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। विधानसभा चुनावों को लेकर तमाम राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इसी बीच हरियाणा में तीसरी बार इनेलो और बसपा के बीच राजनीतिक गठजोड़ होने जा रहा है। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा तथा बसपा सुप्रीमो मायावती के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वीरवार को इसका ऐलान किया जाएगा। इसके बाद दोनों ही दल मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और सीटों का बंटवारा करेंगे। 1996 के लोकसभा चुनाव के दौरान इनेलो व बसपा के बीच पहली बार गठबंधन हुआ था। इनेलो ने सात लोकसभा सीटों पर और बसपा ने तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में बसपा ने एक अंबाला लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी, जबकि इनेलो प्रत्याशी राज्य की चार लोकसभा सीटों कुरुक्षेत्र, हिसार, सिरसा और भिवानी पर चुनाव जीते थे। इसके बाद साल 2018 में बसपा और इनेलो के बीच राजनीतिक गठजोड़ हुआ, लेकिन यह गठबंधन विधानसभा चुनाव तक लोगों के बीच नहीं पहुंच पाया। अब तीसरी बार इनेलो ने अपना खोया हुआ राजनीतिक वजूद बचाने के लिए बसपा के गठबंधन की पहल की है। पिछले सप्ताह ही अभय सिंह चौटाला बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ नई दिल्ली में मुलाकात कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें