मनीमाजरा। आईटी पार्क थाना पुलिस द्वारा रास्ता रोककर धमकी देने और आर्म एक्ट के मामले में गिरफ्तार युवक अमर सिंह उर्फ सिद्ध को वीरवार को कोर्ट से जमानत मिल गई। अमर सिंह के वकील ने बताया कि ड्यूटी मजिस्टेट ने उसे जमानत देने के बाद घटना की जांच के आदेश भी जारी कर दिए।
इस मामले में पकड़े गए आरोपी अमर सिंह उर्फ सिद्धू ने डीएसपी पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। वहीं, ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने अमर ने लगाए थे आरोप पर नॉर्थ ईस्ट डिविजन के डीएसपी पी. अभिनंदन ने उसके द्वारा लगाए के आरोपों को झूठा बताते हुए कहा है कि अमर ने अपने बचाव में यह बेबुनियादी आरोप लगाए हैं। डीएसपी पी. अभिनंदन ने बताया कि जब पुलिस कर्मचारी उसे पकड़ने गए थे तो वह भाग निकला। इसी दौरान जंप कर तेजी से भागना शुरू किया तो वह नीचे गिर गया, जिसमें उसके पांव पर चोटें हैं। इस जंप के दौरान उसके पांव पर भी चोट लगी जिस पर फ्रैक्चर आया है। डीएसपी का कहना है कि सिद्धू के खिलाफ पहले भी पांच मामले दर्ज हैं। उसने 2018 में किशनगढ़ गांव में ही एक कांस्टेबल का रॉड मारकर सिर फोड़ दिया था, जिसका ट्रायल अभी चल रहा है। इसमें इसने खुड्डा अली शेर में एक होटल में मारपीट करने का मामला दर्ज है। अब भी जिस मामले में अमर सिंह को गिरफ्तार किया था। उस मामले में अमर द्वारा किशनगढ़ गांव के रहने वाले युवक अमृत के साथ जो मारपीट की है, उसकी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास है।