फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नशे से बचाव की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के पुलिस प्रशासन केंद्र ने नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ड्रग और मादक द्रव्यों की लत और मानव दृष्टिकोण पर कार्यशाला का आयोजन किया। डॉ. एलएस राणा ने नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के वर्गीकरण के साथ-साथ प्रासंगिक कानूनी ढांचों के अंतर्गत अपनाई गई जांच प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की। पुलिस प्रशासन केंद्र के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह ने समाज पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग के प्रभाव पर प्रकाश डाला और जागरूकता से मादक पदार्थों के खतरे को रोकने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। डॉ. संजीव रंजन, डॉ. शवेता बेगरा और डॉ. सतनाम सिंह के साथ दो शोध विद्वानों और पुलिस प्रशासन केंद्र के लगभग चालीस छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें