फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सावन में महंगाई में लगी आग, फलों के दाम छू रहे आसमान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सावन का खुमार शुरू हो गया है। मंदिरों और शिवालयों में भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी है। भक्त भगवान को प्रसाद चढ़ाने के लिए फूल के साथ फलों की भी खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन महंगाई का असर फल मार्केट में ज्यादा नजर आ रहा है। फलों के दाम आसमान छूने लगे हैं। सेव 300 रुपये तक पहुंच चुका है। वहीं, केला 80 से 85 रुपये दर्जन बिक रहा है। फल और सब्जी मंडी के आढ़तियों का कहना है कि मौसम की बेरुखी के कारण यह महंगाई आई है। अब जब तक फल के नए स्टॉक नहीं आते, तब तक दाम कम होने के आसार नहीं हैं। सेक्टर-26 स्थित फल और सब्जी मंडी के पूर्व अध्यक्ष लकी साहनी ने बताया कि सभी फलों की रेट में 10 दिन के अंदर 50 से 70 रुपये तक की तेजी आई है। सेव का पुराना स्टॉक ही अब तक मार्केट में है। इसलिए सेव की कीमत कम नहीं हो रही। लकी ने बताया कि 20 जुलाई के बाद से हिमाचल से सेव का नया स्टॉक आने लगेगा, तब रेट डाउन होगा। वहीं बाकी फलों में अभी ऐसे ही तेजी रहेगी क्याेंकि आम की फसल बेमौसम बरसात, आंधी और गर्मी के कारण काफी खराब हो गई है। इसलिए इस साल उसकी आवक बहुत कम रही है। बाकी फलों के भी काफी ज्यादा स्टॉक गर्मी के कारण खराब हो चुके हैं।
विज्ञापन

10 दिनों में इतनी बढ़ी कीमत (किलो में )
फल 10 दिन पहले मौजूदा रेट
सेव 180 से 250 रुपये 235 से 300 रुपये
आम 70 से 80 रुपये किलो 90 से 110 रुपये किलो
अमरूद 70 से 80 रुपये किलो 100 रुपये किलो
लीची 140-150 रुपये किलो 200 रुपये किलो
पपीता 60 रुपये किलो 90 रुपये किलो
केला 60 से 65 रुपये दर्जन 80 से 85 रुपये दर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें