फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में मिले 266 नए संक्रमित, चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में मंगलवार जहां कोरोना से चार और संक्रमितों की मौत की पुष्टि की गई, वहीं 266 नए संक्रमित मिले। राहत की बात यह रही कि आइसोलेशन में रखे गए 383 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। 266 मरीजों के मिलने के बाद शहर में कोरोना के पॉजिटिव केसों की संख्या 10546 हो गई है जबकि 127 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना के कारण जिन चार मरीजों की मौत की पुष्टि की गई है, उनमें धनास निवासी 61 वर्षीय वृद्ध की मौत जीएमएसएच-16 में बीते सोमवार को हुई थी। वह डायबिटीज से पीड़ित थे। वहीं, सेक्टर-52 निवासी 38 वर्षीय पुरुष की मौत जीएमएसएच-16 में मंगलवार को हुई। कोरोना के साथ वह निमोनिया से भी ग्रस्त थे। सेक्टर-35 के 26 वर्षीय युवक की पीजीआई में 21 सितंबर को मौत हुई। कोरोना के साथ ही वह किडनी संबंधी गंभीर मर्ज से पीड़ित था। वहीं, सेक्टर 37 के 50 वर्षीय पुरुष की मोहाली में बीते सोमवार को मौत हुई, वह कोरोना पॉजिटिव था। उधर, 182 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। मंगलवार को भी मिले मरीजों में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों की संख्या ज्यादा रही। 148 पुरुषों में और 118 महिलाओं में कोरोना की पुुष्टि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें