चंडीगढ़। पन्ना लाल मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन पंचकूला और डेराबस्सी में किया जा रहा है। इंडस वैली क्रिकेट अकादमी डेराबस्सी ने अक्कय क्रिकेट अकादमी पिंजौर को 308 रन के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की। इंडस वैली क्रिकेट अकादमी के मयंक ने चार विकेट हासिल किए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आईवीसीए क्रिकेट अकादमी डेराबस्सी ने निर्धारित 40 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 367 रन का बड़ा स्कोर बनाया। पीयूष गुप्ता ने 69 रन, नमनीत सिंह ने 42 रन, हर्ष सैनी ने 42 रन, आर्यन यादव ने 43 रन बनाए, जबकि निकुम सैनी ने 39 रन की तेज पारी खेली। अक्कय क्रिकेट अकादमी की टीम 24.3 ओवरों में केवल 59 रन पर ढेर हो गई।