फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: चंडीगढ़ से हवाई मार्ग से भी जुड़ा अमृतसर, इंडिगो एयरलाइंस ने शुरू की सीधी उड़ान

Mon, 15 Apr 2024 08:43 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर से चंडीगढ़ जाने के लिए सड़क, रेल यातायात के बाद अब हवाई कनेक्शन भी जुड़ गया है। इस फ्लाइट के शुरू होने पर विद्यार्थियों, रोजाना हाईकोर्ट जाने वाले लोगो सहित अन्य आम लोगों को भी बेहद फायदा होगा। वहीं पर्यटकों के लिए यह फ्लाइट काफी सुविधाजनक रहेगी।
विज्ञापन
इंडिगो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिगो एयरलाइंस ने आम लोगों की सुविधा के लिए अमृतसर से चंडीगढ़ के लिए सीधी उड़ान शुरू की है। इससे कम समय में चंडीगढ़ पहुंचने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।
विज्ञापन


अमृतसर से चंडीगढ़ जाने के लिए सड़क, रेल यातायात के बाद अब हवाई कनेक्शन भी जुड़ गया है। लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को मुख्य रख इंडिगो एयरलाइन की ओर से चंडीगढ़ के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की है। 

यह फ्लाइट रात को करीब 11:30 बजे चंडीगढ़ से उड़ान भरेगी और 12:15 बजे श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। इसके बाद यह फ्लाइट रात के 3:15 बजे अमृतसर से उड़ान भर कर सुबह चार बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचा करेगी। इस फ्लाइट के शुरू होने पर विद्यार्थियों, रोजाना हाईकोर्ट जाने वाले लोगो सहित अन्य आम लोगों को भी बेहद फायदा होगा। वहीं पर्यटकों के लिए यह फ्लाइट काफी सुविधाजनक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें