आप होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थी हैं और बेहतर खाना बनाना चाहते हैं तो आपके लिए ऑस्ट्रेलिया में रोजगार के अच्छे अवसर हैं। ये कहना है ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड राज्य के शिक्षा एवं बाल विकास मंत्रालय के कार्याकारी शैफ ब्रैड हैनी का।
हैनी वीरवार को इंटरनेशनल कूजीन एंड कलनरी स्किल-2014 नाम की वर्कशॉप में शामिल हुए थे। उन्होंने होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को कहा कि ऑस्ट्रेलिया में और प्रचालित खानों की जगह भारतीय खाना स्टेटस सिंबल बनता जा रहा है।
ऑस्ट्रेलिया में तैयार कर परोसे जा रहे ज्यादातर भारतीय खाना देखने में तो भारतीय लगते है, परंतु स्वाद में वे भारतीय खानों के स्वाद पर खरा नहीं उतरते। भारत में अपने पहले दौरे के दौरान हैनी ने बताया कि भारत के होटल मैनेजमेंट विद्यार्थियों के लिए ऑस्ट्रेलिया में रोजगार के लिए अच्छे अवसर है।
वर्कशाप के दौरान सीयू के विद्यार्थियों को हैनी द्वारा ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध फ्यूजन खानों बारे विशेष प्रशिक्षण भी दिया। सीयू के चांसलर सतनाम सिंह संधू ने मौके कहा कि यूनिवर्सिटी द्वारा अपने विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रख कर हर वो मंच मुहैया करवाने की कोशिश की जा रही है। जिससे विद्यार्थियों को अंतर-राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर हासिल हो सके। इस वर्कशाप की सफलता को देख कर उन्होंने हर साल सीयू में ऐसी वर्कशॉप का आयोजन करने का एलान भी किया।